फरीदाबाद मे एक दिन मे आये18 कोरोना मरीज,कुल पॉजिटिव-137

कुल पॉजिटिव-137

अस्पताल मे भर्ती-67

अस्पताल से छुट्टी-61

घर मे पॉजिटिव कोरंटीन-5

मृत्यु-4

फरीदाबाद, 14 मई:   उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 6996 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 1685 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 5307 लोग अंडर सर्विलांस हैं।

कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 6859 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 5954 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 5556 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 261की रिपोर्ट आनी शेष है।

अब तक 137 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 67 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा पांच पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 61 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक चार मरीजो की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×

Powered by WhatsApp Chat

× How can I help you?