युमना रक्षक दल किया ने किया महिला पत्रकारों का सम्मान

बल्लभगढ़/पूजा भारद्वाज: यमुना रक्षक दल के तत्वावधान में हरियाणा प्रदेश की प्रथम महिला पत्रकार एसोसिएशन के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में फरीदाबाद की वरिष्ठ पत्रकार पूजा शर्मा, कविता , ऊषा शर्मा और पूजा भारद्वाज व एसोसिएशन की पूरी टीम उपस्थित रही।

आपको बता दे कि भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अनुशासन कमेटी की चेयरमैन श्रीमती नीरा तोमर, यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ.आर एन सिंह, राष्ट्रीय सचिव पंडित रमाकांत तिवारी तथा श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रभारी एडवोकेट नागेश सिंह ने महिला पत्रकार एसोसिएशन की अध्यक्षा एवं पदाधिकारियों को सम्मान पट्टिका एवं यमुना-आरती युक्त कैलेन्डर भेंट कर अभिनन्दन एवं सम्मान किए। देवभूमि उत्तराखंड के डाकपत्थर वैराज से लाया हुआ पवित्र यमुना जल भी भेंट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×

Powered by WhatsApp Chat

× How can I help you?