भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गाँधी का फरीदाबाद पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत,शहर व ग्रामवासियों की उमड़ी भीड़

फरीदाबाद (पूजा भारद्वाज) : कन्याकुमारी से कश्मीर तक राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज 107वें दिन भी जारी रही.आपको बता दें आज राहुल गाँधी की यात्रा फरीदाबाद पहुंची। जँहा फरीदाबाद पहुँचने पर उनका कांग्रेसियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया वहीं, जगह जगह राहुल गाँधी को देखने के लिए लोगो की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. फरीदाबाद में प्रवेश करने पर एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक नीरज शर्मा ने अपने हजारों समर्थकों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा में राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय मीडिय़ा कोर्डिनेटर जयराम रमेश, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान, राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा व यात्रा के जिला कोर्डिनेटर विजय प्रताप सिंह विशेष रूप से मौजूद थे। विजय प्रताप द्वारा यात्रा के स्वागत के लिए पियूष महेंद्रा मॉल पर तैयारी की गई थी। वहीँ पार्टी की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा के समर्थकों ने बीके चौक पर अपना पंडाल लगाया जहां योगेश ढींगरा व राजन ओझा सहित उनके समर्थक भारी तादाद में एकत्रित थे। नीलम चौक पर पूर्व विधायिका शारदा राठौर के समर्थकों का हुजूम झंडे लेकर यात्रा का स्वागत कर रहा था। शहर के हर मोड़ पर जहां से यात्रा निकलनी थी वहीं पर कांग्रेस के झंडे ,बोर्ड , बैनर , होर्डिं लगे थे। शहर कांग्रेस के रंग में रंगा नज़र आ रहा था। हर जगह लोगों व कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

यात्रा आज सुबह छह बजे गुरूग्राम जिले के लाला खेड़ली गांव से फरीदाबाद जिले की सीमा में प्रवेश कर गई। सिरोही स्थित पंडि़त फार्म हाऊस पर यात्रा के पहुंचने पर एनआईटी के विधायक पं. नीरज शर्मा ने स्वागत किया तथा यात्रा को गांव पाखल स्थित पंडित फार्म हाऊस हाऊस पर लेकर आए। यात्रा को लेकर क्षेत्र के लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था। सुबह धुंध के बावजूद ग्रामीण राहुल गांधी की एक झलक पाने को उत्साहित दिख रहे थे। ग्रामीणों क्षेत्रों में भी यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए हुए थे तथा यात्रा मार्ग को समर्थकों ने होर्डिंग्स से पाट रखा था। पाखल स्थित पंडित फार्म हाऊस पर जलपान ग्रहण करने व विश्राम करने के पश्चात तीन बजे यात्रा बडखल विधानसभा क्षेत्र की ओर रवाना हुई। इसके बाद यात्रा बडखल विधानसभा में प्रवेश कर गई तथा एन.एच. तीन पुलिया पर हरियाणा सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता चौ. महेन्द्र प्रताप सिंह ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा ऐतिहासिक दशहरा ग्राउण्ड के सामने स्थित पीयूष महेन्द्रा मॉल पहुंची यहां पर यात्रा के जिला कोॢडनेटर विजय प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता तरूण तेवतिया, पूर्व विधायक रघुबीर तेवतिया के नेतृत्व हजारों की संख्या में कांग्रेस जनों ने राहुल गांधी का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। फरीदाबाद जिले में यात्रा को मिले अभूतपूर्व समर्थन को लेकर राहुल गांधी खासे खुश नजर आ रहे थे. इसके बाद बीके चौक पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, गौरव ढींगड़ा, सतबीर डागर व नीलम चौक पर पूर्व विधायक शारदा राठौर, अजरोंदा चौक पर पूर्व विधायक आनन्द कौशिक व प्रदेश महासचिव बलजीत कौशिक, मैट्रो रेलवे स्टेशन पर मनोज अग्रवाल, मास्टर ऋषिपाल, मैगपाई पर प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, योगेश गौड़, ओल्ड फरीदाबाद में पूर्व विधायक ललित नागर, प्रदेश पूर्व सचिव राजन ओझा द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। स्वागतों का लम्बा दौर चलने के बाद यात्रा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गोपाल गार्डन पर पहुंची यहां पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता लखन कुमार सिंगला, युवा अध्यक्ष नितिन सिंगला ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×

Powered by WhatsApp Chat

× How can I help you?