QRG अस्पताल के डॉक्टर की करतूतों का हुआ खुलासा, लंबे समय से कर रहा था महिला स्टाफ़ का शारीरिक शोषण

फरीदाबाद / पूजा भारद्वाज:   फरीदाबाद के निजी अस्पताल के डॉक्टर की करतूतों का खुलासा हुआ। यह डॉक्टर पिछले लम्बे समय से अस्पताल में काम करने वाले महिला स्टाफ के साथ शरीरिक शोषण कर रहा था। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और भारतीय महिला आयोग को शिकायत करने पर अस्पताल में पहुंची महिला आयोग की टीम और पुलिस के अधिकारी। फिलहाल डॉक्टर को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया, लेकिन पुलिस और महिला आयोग की टीम जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।

यह नैशनल हाइवे स्थित सेक्टर-20 स्थित क्यूआरजी सेंट्रल अस्पताल है, जहां संदीप मोर नामक एक डॉक्टर की करतूतों का खुलासा हुआ है। यहां तैनात यह डॉक्टर पिछले लम्बे समय से अस्पताल की महिला स्टाफ के साथ शारीरिक शोषण कर रहा था। आखिरकार यह मामला हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज और भारतीय महिला आयोग को शिकायत करने के बाद पुलिस और महिला आयोग की टीम हरकत में आई और उन्होंने अस्पताल पहुंचकर नर्सों की व्यथा सुनी।

आयोग की सदस्य रेनू भाटिया की माने तो उन्हें यह सूचना मिली थी। पीड़ित महिला ने पहले भी इस मामले की शिकायत अस्पताल प्रशासन से की थी लेकिन उसकी कोई सुनवाई होने की वजह उसे अस्पताल से निकाल कर दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया। बाद में महिला की शिकायत भारतीय महिला आयोग और हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को की गई। फरीदाबाद पुलिस के कमिश्नर को इस मामले का संज्ञान लेने का भी आदेश ऊपर से किया।

हरियाणा महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने बताया कि क्यूआरजी हॉस्पिटल का एक डॉक्टर जो लम्बे समय से हॉस्पिटल के स्टाफ महिलाओ का योन उत्पीड़न करता था , अशील शब्द बोलता था। ड्यूटी के नाम पर सबके बीच डटता,चिलता था। रात को लड़कियों की जानबूझ कर ड्यूटी लगाता था। एक तरह से मेंटल टॉर्चर करता रहा। बहुत ही लड़की सामने आई है। उनकी शिकायत के आधार पर जल्द ही कार्यवाही हो रही है। अभी चार-पांच महिला ही अपनी पीड़ा सुनाने के लिए सामने आई हैं। अगर और भी कोई महिला सामने आती है तो उसकी शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रेनू भाटिया, सदस्य हरियाणा महिला आयोग

वही शिकायत करने वाली पीड़िता ने भी डॉक्टर की करतूतों का मीडिया के सामने खुलासा किया। शिकायत करता का कहना था कि डॉक्टर संदीप मोर ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया इसके साथ ही शिकायत करने पर डॉक्टर ने धमकी दी कोई उसका कुछ नहीं कर सकता ,उसके साथ बड़े लोगो का साथ है व् तुजे में जान से भी मरवा सकता हूँ. मेरे साथ ही यह नहीं हुआ है बल्कि स्टाफ की सभी लड़कियों के साथ करता आ रहा है। इसकी शिकायत मेने मेल के द्वारा सभी को दी या तक की एच आर गई कुछ नहीं हुआ सब मैनेजमेंट संदीप मोर के साथ मिले हुए है।शिकायत कर्ता ने एच आर हेड सुनीता पर भी गभींर आरोप लगाए है।

अस्पताल पीड़िता

वहीं पुलिस की माने तो सूचना मिलने पर महिला टीम और सेंट्रल थाना पुलिस क्यूआरजी अस्पताल में जांच करने के लिए पहुंची है। यहां संदीप मोर नामक एक डॉक्टर पर महिला स्टाफ के साथ शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। महिला पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

सेंट्रल थाना प्रभारी

https://wetransfer.com/downloads/b1e392348f79c6ac2da23b09154f76be20200523090616/f607dad40f4404aa31e5d48bec2bc09320200523090640/de7ffa https://wetransfer.com/downloads/4d19ecd170bd6e835388e1278641a6a320200523094816/ad22cbf76b765b49e567ba2c726e15e920200523094843/d88559

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×

Powered by WhatsApp Chat

× How can I help you?