लॉकडाउन में मदत के साथ आदेशों का उल्लंघन करने वालों की पुलिस ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार

फरीदाबाद : जैसा कि आप सभी को विदित है कोरोनावायरस महामारी को रोकने के लिए सरकार द्वारा लॉक डाउन किया गया है।

लॉक डाउन के दौरान सभी फरीदाबाद शहर वासियों को हिदायत दी गई है कि वह अनावश्यक रूप से घरों से बाहर ना निकले। इसलिए फरीदाबाद पुलिस ने साहयता के साथ आदेशों का उल्लंघन करने वालों की पुलिस ने 10 एफ आई आर दर्ज कर 11 लोगों को किया गिरफ्तार किया है।

आयुक्त केके राव ने कहा कि अपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ पुलिस जरूरतमंद लोगों का ध्यान भी रख रही है। आपको बता दे कि फरीदाबाद क्राइम ब्रांच, मिसिंग पर्सन सेल एवं थाना पुलिस अलग-अलग तरह से जरूरतमंद लोगों की मदद में लगे हैं।

सभी को अपने अपने घरों में रहने की हिदायत दी गई है।
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच, मिसिंग पर्सन सेल, थाना पुलिस रोजाना ऐसे हजारों लोगों को भोजन मुहैया करा रही है।

पुलिस आयुक्त महोदय ने कहा कि पुलिस के कई रोल होते हैं समाज की जरूरतों के हिसाब से पुलिस अपना रोल निभाती है अभी पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं क्राइम कंट्रोल करने के अलावा जरूरतमंद लोगों का सहारा बनकर एक रोल निभा रही है.

लॉक डाउन आदेशों की अवहेलना करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 एफ आई आर दर्ज कर 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ऐसे लोगों से करीब 1 लाख रुपए जुर्माना भी वसूला है। अनावश्यक रूप से घरों से बाहर घूमने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 17 वाहनों को इंपाउंड किया गया है।

उल्लंघन करने वालों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।

पुलिस आयुक्त फरीदाबाद ने कहां की फरीदाबाद पुलिस ने जिले की सभी सीमाओं को सील किया हुआ है।

पूरे शहर में पुलिस ने नाकाबंदी की हुई है ऐसे में आदेशों की अवहेलना करने वालों एवं अपराधिक गतिविधियों करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रवक्ता,
फरीदाबाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×

Powered by WhatsApp Chat

× How can I help you?